MP: फिर बदलेगा मौसम, 22 मई को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बूंदाबांदी के आसार

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है।मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच चुका है और 27 मई तक इसके केरल पहुंचने की संभावना है।एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 18 मई को किसी भी जिले में कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े.. MP: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अनुकंपा नियुक्ति पर ताजा अपडेट, नई शर्त निर्धारित

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में खजुराहो में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर उत्तर प्रदेश से असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है, इसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों पर पड़ रहा है। अगले दो से तीन दिन तक तापमान में एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव दिखाई देगा।मई के अंतिम सप्ताह में गरज-चमक के साथ कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े.. निकाय-पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले CM शिवराज और गृह मंत्री नरोत्तम, देखें वीडियो

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, बुधवार 18 मई से 22 मई तक बादल छाने से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 22 मई से प्रदेश के कुछ इलाकों भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और इंदौर में हल्की बारिश के आसार है। 28 मई के बाद प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी।माना जा रहा है कि 10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।इस बार मानसून भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में ज्यादा मेहरबान रहेगा। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। भोपाल में 15, इंदौर-उज्जैन में 20 जून के बाद मानसून दस्तक देगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews