MP Weather : फिर बदलेगा मौसम, 26 दिसंबर को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather news

MP Weather Update Today : क्रिसमस के बाद से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही प्रदेश में कहीं कहीं बादल छाने के साथ ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) के मुताबिक,  एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से  हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में बादल छाने के आसार हैं। जिसके चलते दिन के तापमान में गिरावट और रात में बढ़ सकता है, 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज शुक्रवार 23 दिसंबर से रात के तापमान गिरावट हो सकती है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 25 दिसंबर के बाद इंदौर में ठंड का असर दिखाई देगा और पारा 2 से 3 डिग्री नीचे गिरेगा। इसके बाद नए साल में मौसम बदलेगा और कहीं कहीं बारिश हो सकती है।उत्तर भारत के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से नए साल न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक आ सकता है।

अगले वीक से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

एमपी मौसम विभाग (MP Weather next week update) के अनुसार, 25 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी और इसके आगे बढ़ने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।  अगले चार-पांच दिन और रात में भी कड़ाकेदार ठंड के आसार नहीं हैं। 3 दिन तक रात के तापमान में वृद्धि  होगी। इसके बाद तापमान नीचे गिरेगा और ठंड बढ़ जाएगी।

26 दिसंबर को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

आज 23 दिसंबर को दिन तापमान स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरेगा और 25 दिसबंर के बाद पारे में एक से डेढ डिग्री सेल्सियस नीचे आने के आसार है, ऐसे में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छा सकता है।वही 26 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के संकेत है,इसके आगे बढ़ने के बाद जबलपुर में 28 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews