MP Weather : फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Update : चक्रवाती तूफान मैंडूस के प्रभाव से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव होने लगा है। वातावरण में नमी बढ़ने से आज रविवार काे पूर्वी मध्य प्रदेश पर बादल छाने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से साेमवार-मंगलवार काे जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा भी हाे सकती है। पूर्व व मध्य प्रदेश के बदलाव से ग्वालियर-अंचल में भी नमी आएगी और 11 से 13 दिसंबर के बीच हल्का कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, मैंडूस के प्रभाव से 12 दिसंबर से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इंदौर, खंडवा, इटारसी, बड़वानी, भोपाल, आगर-मालवा, सागर, रीवा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर और शहडोल में बादल छाने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तापमान गिरने से 15 दिसंबर के बाद शीतलहर और ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है।बारिश होने से दिन का अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो सकता है।

बारिश के आसार, छाएंगे बादल

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर आज 11 दिसंबर तक रहेगा।इसके बाद सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा और उत्तरी हवा फिर से मजबूत होगी और ठंड बढ़ेगी।बैतूल, इटारसी, भोपाल, इंदौर, सागर,रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल में 12 दिसंबर को हल्के बादल रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। 13 दिसंबर को बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, दमोह उमरिया में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण हवाओं की दिशा बदलेगी और नमी आएगी, जिससे जबलपुर में 12 दिसंबर को हल्के बादल छा सकते हैं।

बदलेगा हवाओं का रुख

मौसम विभाग (MP Weather Could) के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे।आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 12 दिसंबर को कमजोर पड़ने पर फिर से उत्तरी हवा का चलना शुरू होगा। 14 दिसंबर से फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और कड़ाके की ठंड की शुरुवात होगी। 11 व 12 दिसंबर को पूर्वी व दक्षिण मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। इस वजह से नमी से हल्के से मध्यम कोहरे के भी आसार बन रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews