MP मौसम अलर्ट आज: 24 घंटे में दिखेगा फिर मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी की संभावना, 10 जिलों में कोहरे का भी अलर्ट

MP Weather

MP Weather Alert Today : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव नजर आएंगे। 17 से 19 जनवरी के बीच ठंडी हवाएं चलेंगी, बादल और बूंदाबांदी भी हो सकती है। आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, वही उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते कई जगह कोल्ड डे की स्थिति बन सकती हैं। 20-25 जनवरी के बीच फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

ठंडी हवाओं और कोहरे की संभावना

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक,  आज बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रीवा और चंबल संभाग के जिलों में घना कोहरा और शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा छाया रह सकता है। 17 से 19 जनवरी के बीच बादल छाने के साथ बूंदाबांदी और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है।  आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह ही बना रह सकता है।20 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

17 से 19 जनवरी के मौसमी बदलाव

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए रीवा, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निमाड़ी जिलों में बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छा सकते हैं। सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा क्योंकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेशभर में जनवरी के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड पड़ती है।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, वही उत्तर-पश्चिमी राजस्थान एवं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीम भी मौजूद है। इसके प्रभाव से गुरुवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में मंगलवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों और खजुराहो, रीवा, नौगांव सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खजुराहो सबसे ठंडा रहा।
  • शहडोल के कल्याणपुर में 5.3, छतरपुर के बिजावर में 5.4, रीवा में 5.6 और सिंगरौली के देवरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान तो खजुराहो में 17.4 डिग्री, दतिया में 18.7, ग्वालियर में 19.5, रीवा में 21.02, पृथ्वीपुर और नौगांव में 21.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल में न्यूनतम 11.4 डिग्री और अधिकतम 25.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में न्यूनतम 6.3 अधिकतम 15.2, इंदौर में न्यूनतम 12.4 अधिकतम 26.4, दतिया में न्यूनतम 5 डिग्री, राजगढ़ में 8, जबलपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम जबकि 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews