MP Weather : 5 अप्रैल को सक्रिय होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के भी संकेत, अप्रैल अंत में पड़ेगी तेज गर्मी, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

MP weather

MP Weather Update Today : 5 अप्रैल को सक्रिय होने पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है।इसके असर से हवाओं का रुख बदलेगा और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं। 8, 9, 10 अप्रैल जबलपुर, शहडोल, भोपाल, इंदौर में हल्की-हल्की बारिश हो सकती है।

अप्रैल के दूसरे-तीसरे हफ्ते में तापमान के बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा।फिलहाल दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अप्रैल अंत तक पारा 43 डिग्री से ऊपर तक जा सकता है। आज बुधवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों में आने वाले तीन दिन तक तेज हवा चलेगी, जिससे गर्मी में बढ़ोतरी होगी।

अप्रैल में खूब तपेगा ग्वालियर चंबल

  • एमपी मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक अधिक ‘हीट-वेव डे’ की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान का सामान्य तो वहीं रात में सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। अप्रैल में ग्वालियर-चंबल में हीट वेव और आखिरी सप्ताह में ग्वालियर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां में पारा 46-47 डिग्री तक तो निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, शिवपुरी में 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है।15 अप्रैल के आसपास तापमान अत्यधिक हो जाएगा।इस दौरान ग्वालियर-चंबल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में तेज गर्मी पड़ेगी, जबकि बाकी में हल्की से मध्यम गर्मी रहेगी। अप्रैल में छह दिन लू चल सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना है। पूर्वी विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इससे हवाओं का रुख बदल रहा है और हल्की नमी आ रही है, जिससे बादल छा जाते हैं । गुरुवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।उधर, पांच अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे इस सप्ताह दिन-रात में तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने के आसार कम ही हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews