MP Weather : ठंड, कोहरा, बादल या बारिश? कैसा रहेगा पूरे हफ्ते मौसम का हाल, जानिए IMD का नया पूर्वानुमान

48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाएंगे और हवा का रुख बदलने से कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
MP Weather

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में गुरूवार से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान फिर कोहरे और हल्की ठंड का असर रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। इसके बाद 200-22 फरवरी से फिर तापमान बढ़ेगा और तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास होने लगेगा।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में गुरूवार से ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। हालांकि ज्यादा तेज ठंड पड़ने के अनुमान नहीं है लेकिन इस दौरान कहीं कहीं बादल छा सकते है। रीवा, सतना, जबलपुर, खजुराहो, उमरिया, राजगढ़, शाजापुर, ग्वालियर, मलाजखंड, अनूपपुर, नीमच और टीकमगढ़ में मौसम बदला रह सकता है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में उत्तरी अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के रूप में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी अफगानिस्तान पर और साउथ वेस्ट राजस्थान, नॉर्थ ईस्ट आसाम और नार्थ ईस्ट बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसका असर देश के विभिन्न राज्यों के साथ मध्य प्रदेश पर भी पड़ रहा है। 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाएंगे और हवा का रुख बदलने से कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Weather report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews