MP Weather : आज से 3 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, 30 जिलों में बारिश-तेज हवा के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

MP weather

MP Weather Update Today : आज शुक्रवार को एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, इसके असर से 29 से 31 मार्च तक प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। इस दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 30-35 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है, वही तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा । इसके बाद अप्रैल महीने से प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और गर्मी का असर तेज होगा।

आज शुक्रवार को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश को मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजगढ़, शाजापुर ,उज्जैन, रतलाम, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, आगर, खंडवा / ओंकारेश्वर, खरगोन / महेश्वरहरदा, बुरहानपुर और उत्तरी भोपाल में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वही रतलाम और दमोह जिले में कहीं-कहीं लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आने वाले समय में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से वृद्धि हो सकती है।

अगले 3 दिन तक इन जिलों में बारिश के आसार

  •  29-30 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, राजगढ़, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी में मौसम बदल सकता है।
  • 30 मार्च को अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांर्ढुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, गुना में हल्की बारिश हो सकती है।
  • 31 मार्च को मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर, पांर्ढुना, सिंगरौली, सीधी, रीवा में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews