MP Weather Update : रविवार से दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, बढ़ेगा पारा, गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

मार्च अंत तक प्रदेश का अधिकतम तापमान के 33-35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान के 16 से 18 डिग्री के बीच  पहुंच सकता है। फिलहाल बादल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
mp Weather

MP Weather Alert : जम्मू कश्मीर से आ रही सर्द हवाओं का दौर थम गया है और अब आज शनिवार से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 8-9 मार्च से तापमान में वृद्धि होना शुरू होगी। रविवार को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे दिन रात गर्मी का अहसास होने लगेगा। फिलहाल बादल और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार से प्रदेश के तापमान में फिर दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। रविवार 9 मार्च को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जिसके चलते प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 15 मार्च के बाद गर्मी के तेवर सख्त हो सकते हैं।फिलहाल बारिश नहीं होगी लेकिन तीसरे चौथे हफ्ते में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो मार्च अंत तक प्रदेश का अधिकतम तापमान के 33-35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान के 16 से 18 डिग्री के बीच  पहुंच सकता है। अंचल के मौसम का मिजाज आगामी दिनों में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभों पर निर्भर करेगा।  पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे तो तापमान बढ़ेेगा। आगामी दो दिन पूरी तरह से शुष्क रहेंगे और न तो बूंदाबांदी के आसार हैं और न ही बादल छाने के।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • जबलपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री, ग्वालियर में 11.8 डिग्री और इंदौर में 13 डिग्री दर्ज हुआ
  • शहडोल के कल्याणपुर में 6.2 डिग्री, शाजापुर से जुड़े गिरवर में 7.9 डिग्री, नौगांव, उमरिया और पचमढ़ी में 8 डिग्री, मंडला में 8.3 डिग्री, मलाजखंड में 8.5 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री रहा।
  • भोपाल में 10.5 डिग्री, इंदौर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 11.8 डिग्री और उज्जैन में 11 डिग्री दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews