दिसंबर में दिखेगा मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, घना कोहरा-शीतलहर, छा सकते है बादल, बूंदाबांदी के भी संकेत, पढ़े IMD का नया अपडेट

दिसंबर के अंत सप्ताह से लेकर जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।इस दौरान शीत लहर चलने के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार रहेंगे।
MP Weather

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के ज्यादातर जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। खास करके इस दौरान मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार हैं । आज रविवार मौसम शुष्कर रहेगा और चक्रवात के असर से हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर में प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड व कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी। खास करके मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।दिसंबर के अंत सप्ताह से लेकर जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।इस दौरान शीत लहर चलने के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार रहेंगे।

फेंगल तूफान से छा सकते है बादल

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम, पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप और हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल मौजूद है, जिसके शनिवार रात को महाबलीपुरम के तट के आसपास टकराने की संभावना है, ऐसे में हवाओं के साथ कुछ नमी आएगी और भोपाल समेत कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित आसपास के इलाकों में 3 दिसंबर से 2 या 3 दिन हल्की बारिश हो सकती है।

शनिवार को कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • शनिवार को प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।दिन का सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रायसेन में रिकॉर्ड किया गया।
  • नौगांव में 8 डिग्री, राजगढ़ में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.4 डिग्री, मंडला में 8.6 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.4 डिग्री दर्ज हुआ।
  • भोपाल के रात के न्यूनतम तापमान में शनिवार को 2 डिग्री से ज्यादा उछल कर 10.4 डिग्री तक पहुंच गया।
  • उज्जैन में 11.5 डिग्री और इंदौर में 13 डिग्री दर्ज हुआ।इंदौर में दिन के अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री ,भोपाल में 24.9 डिग्री, ग्वालियर में 25.5 डिग्री, उज्जैन में 25.7 डिग्री और जबलपुर में 25.9 डिग्री दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews