MP Weather : दिसंबर से बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें जिलों का हाल-IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Update : राजस्थान पर बने प्रतिचक्रवात के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा और तापमान में उतार–चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। मौसम का मिजाज अभी इसी तरह बना रहने की संभावना है।29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के संकेत है।इसके बाद 2 दिसंबर को फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 5 दिसंबर के बाद ठंड में इजाफा होगा।

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज 28 नवंबर तक ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर दिखाई देगा। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे हवा का रुख पश्चिमी हो जाएगा। 29 नवंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। ।जबलपुर में  अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  दिसंबर के पहले सप्ताह में ही उत्तर पूर्वी हवा के असर से सर्दी का तेज असर दिखाई देगा। 5 दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट आने के साथ अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।

दिसंबर से गिरेगा पारा

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नही है, 2 दिसंबर काे एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षाेभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जो उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्राें में बर्फबारी करवाएगा।इसके बाद पश्चिमी विक्षाेभ के आगे बढ़ने पर 4 दिसंबर से मध्य प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से गिरावट हाे सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के पश्चात फिर से हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण ठंड का असर बढ़ेगा।

ग्वालियर चंबल में दिखेगा शीतलहर का असर

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से राजस्थान के पूर्वी जिलों में शीतलहर के आसार बन गए हैं, जिसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में भी देखने को मिल रहा है। 29 नवंबर तक रात में ठंडक बरकरार रहेगी और फिर 30 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आने से हवा का रुख पश्चिमी हो जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड और शीतलहर का अहसास होने लगेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews