MP Weather : 14 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, चलेगी आंधी-तेज हवाएं

mp weather

MP Weather Alert Today : वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते बार बार तापमान में परिवर्तन हो रहा है और मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा, इसके बाद फिर मौसम में तेजी से बदलाव आएगा।। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 14 मार्च को नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे 15 मार्च से फिर गरज चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। वही तेज हवा, बादल छाने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर से आने वाली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से फिर बारिश का एक और दौर शुरू होने के संकेत है । 15 मार्च से पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव होगा। अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते दक्षिण मध्यप्रदेश के इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान बारिश के साथ ओले गिरेंगे और तेज आंधी भी चलेगी। इससे बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। वही भोपाल, सीहोर, राजगढ़ आदि जिलों में बारिश के आसार है। प्रदेश के कई हिस्सों में भी इसका असर रहेगा। 18 मार्च तक सिस्टम एक्टिव रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के मानें तो आज शुक्रवार को भी ग्वालियर, चंबल व उज्जैन संभाग के अलावा रायसेन, बैतूल, विदिशा, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़, निवाड़ी एवं छतरपुर जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। रात और दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दो मौसम प्रणालियों के असर से ग्वालियर, चंबल, रीवा, उज्जैन संभाग के जिलों में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं।

14 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, 20 तक बारिश के आसार

वर्तमान में उत्तर पश्चिमी मप्र पर ऊपरी हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके असर से नमी मिलने के कारण इंदौर में बादल दिखाई दे रहे है।आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट भी दिखाई देगी। यह स्थिति आगामी तीन से चार तक ही रहेगी। इसके बाद 14 मार्च को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा,जिसके असर से इंदौर सहित प्रदेशभर में 14 से 20 मार्च तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।वही 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश में तेज आंधी चलेगी और ओले गिरने की संभावना भी बनी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews