MP Weather : अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-तेज हवा, गिर सकते है ओले, पढ़े IMD ताजा पूर्वानुमान

MP Weather Update

MP Weather Update Today : आज शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से फिर मौसम में बदलाव दिखाई देगा। इस सिस्टम के प्रभाव से 6 से 8 अप्रैल के बीच पूर्वी मप्र के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है, हालांकि मध्य भाग में गर्मी अपना असर दिखाएगी।। आज शनिवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस दौरान भिंड, मंडला, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम में गर्मी का असर तेज रहेगा।

3 वेदर सिस्टम से बदलेगा मौसम, 18 जिलों में बादल-बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से 6 से 8 अप्रैल के बीच भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी, खंडवा, हरदा, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, रीवा और मऊगंज में हल्की बारिश भी हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। इस दौरान ग्वालियर चंबल और जबलपुर में कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है। अगले हफ्ते से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में दिखेगा तेज गर्मी का असर

एमपी मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक अधिक ‘हीट-वेव डे’ की भविष्यवाणी की गई है। अप्रैल में ग्वालियर-चंबल में हीट वेव और आखिरी सप्ताह में ग्वालियर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां में पारा 46-47 डिग्री तक तो निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, शिवपुरी में 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है।इस दौरान ग्वालियर-चंबल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में तेज गर्मी पड़ेगी, जबकि बाकी में हल्की से मध्यम गर्मी रहेगी। अप्रैल अंत में लू चलने की भी संभावना है।।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। साथ ही दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात मौजूद हैं, इसके असर से हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है और अरब सागर से नमी आ रही है।
  • आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है, जिससे प्रदेश के आधे हिस्से में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। सात-आठ अप्रैल को राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा होने की भी संभावना है
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews