MP Weather : शनिवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, नया पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, इन जिलों में बारिश के आसार, कोहरे-शीतलहर की चेतावनी, जानें अपडेट

MP weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश का मौसम का एक बार फिर बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जबलपुर संभाग में रविवार सोमवार को बारिश के आसार है।इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन 14 जिलों में शीतलहर और मध्यम से घने कोहरे की संभावना बनी हुई है।

रविवार-सोमवार को जबलपुर संभाग में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से जबलपुर संभाग के जिलों में 28-29 जनवरी को बूंदाबांदी होने का अनुमान है। रविवार सोमवार के बीच बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और सिवनी में बूंदाबांदी होने के आसार हैं, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर या उज्जैन में बादल छा सकते है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।लेकिन जनवरी के अंतिम दिनों में भोपाल संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

आज 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने आज शनिवार सिवनी, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया और भिंड जिले में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा खंडवा, खरगोन, मऊगंज, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी, मऊगंज, पन्ना, टीकमगढ़, शिवपुरी और श्योपुर जिलों में घना कोहरा छा सकता है। इन जगहों में दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह सकती है।

29 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,  उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से ठंड से राहत मिलेगी और तापमान में भी वृद्धि होगी। हालांकि इस दौरान देर रात और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख फिर उत्तरी होने लगेगा और सर्द हवाओंसे 29 जनवरी से ठंड का असर फिर तेज हो सकता है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का रिकॉर्ड

  • शहडोल जिले के कल्याणपुर में 3.2 डिग्री सेल्सियस ,छतरपुर के बिजावर में 3.3, शाजापुर के गिरवर में 3.4, अशोकनगर की आवरी में 3.6 डिग्री, नर्मदापुरम ,राजगढ़ में 5.6, उज्जैन में 8, ग्वालियर में 6.01, दतिया में 6.2, भोपाल में 9.02, छिंदवाड़ा में 5.9, दमोह में 7.8, जबलपुर में 7.2, खजुराहो में 4.5, नरसिंहपुर जिले में 10 डिग्री सेल्सियस और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल में 25.8, ग्वालियर 19.6, इंदौर में 25.8, जबलपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।खंडवा-खरगोन क्षेत्र भी काफी ठंडा रहा। 
  • नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिले के अलावा प्रदेश की सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस की नीचे दर्ज किया गया। ग्वालियर, चंबल और शहडोल संभाग में ठंड का असर तेज रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews