मध्य प्रदेश में आज से 3 दिन तेज गर्मी, हीटवेव का अलर्ट, नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, फिर बादल-बारिश की संभावना, पढ़े IMD का नया अपडेट

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18-19 अप्रैल से फिर मौसम बदलने का अनुमान है, इस दौरान जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
mp Weather

MP Weather Alert : बादल बारिश का दौर थमते ही प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है और तेज धूप का अहसास होने लगा है। आज बुधवार से ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों लू का असर देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 40-42 डिग्री और रात का तापमान 20 -23 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18-19 अप्रैल से फिर मौसम बदलने का अनुमान है, इस दौरान जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

MP Weather : आज कहां कैसा रहेगा मौसम

  • बुधवार को खंडवा, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार, श्योपुर, मुरैना और भिंड में तेज गर्मी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में गर्मी का असर ।आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर संभाग में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है।
  • गुरूवार को उज्जैन, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, पन्ना, छतरपुर, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी और भिंड में तेज गर्मी।
  • शुक्रवार को खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, हरदा, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में तेज गर्मी का असर।

अप्रैल के तीसरे चौथे हफ्ते में ऐसा रहेगा मौसम

  • अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिसे व अधिकतम 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान लू चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • अप्रैल के चौथे सप्ताह में ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल तो प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते हीटवेव और दिन -रातें भी गर्म रहने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिण पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़, ओडिशा से होकर जा रही है। इसी चक्रवात से दूसरी द्रोणिका कर्नाटक तक बनी हुई है। इसके असर से तापमान बढ़ेगा और 2-3 दिन लू चलेगी। हालांकि बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews