MP Weather : आज से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम, दिखेगा मौसम में बदलाव, बादलों की आवाजाही, कोहरे- बूंदाबांदी की संभावना, जानें पूरे हफ्ते का हाल

MP weather

MP Weather Alert Today : आज मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे बुधवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आना शुरू हो जाएगा। तापमान में गिरावट आएगी और ठंड कोहरे में भी इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है।आज एक दर्जन जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है, लेकिन तापमान में कोई बड़े परिवर्तन होने का अनुमान नहीं है।

आज 9 जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, इसके प्रभाव से बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा। आज मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रीवा, सीधी, सतना, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिला में घना कोहरा छाया रह सकता है।  आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।17 जनवरी तक पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बादल-कोहरे और बूंदाबांदी के आसार

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक,  17 जनवरी को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी तो 18 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है।वही 19 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। वही उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 20 जनवरी के बाद शीत लहर चल सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए रीवा, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निमाड़ी जिलों में बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

अगले हफ्ते से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से  भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छा सकते हैं। सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा क्योंकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेशभर में जनवरी के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड पड़ती है।पिछले 24 घंटे में ग्वालियर , खजुराहो और दतिया में घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस सिंगरौली और रीवा में दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews