मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, आज कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का नया अपडेट

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिसे व अधिकतम 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
MP Weather

MP Weather Alert : इन दिनों मध्य प्रदेश के मौसम के 2 रंग देखने को मिल रहे है।एक तरफ बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है तो दूसरी तरफ तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है।

आज शुक्रवार उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, चंबल संभाग में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। 2 दिनों तक तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी हालांकि इसके बाद फिर एक बार तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

शुक्रवार शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

आज शुक्रवार को उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी,अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में तेज गर्मी के साथ कहीं कहीं गर्म हवाएं चल सकती है।शनिवार रविार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और दिन-रात के तापमान में गिरावट होने के साथ बादल बारिश की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, पांढुरना, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है

एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिल नाडु से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक अन्य द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से बांग्लादेश होते हुए असम तक बनी है।आज शुक्रवार को कुछ शहरों में लू चल सकती है और तापमान बढ़ेगा लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बन सकती है।

अप्रैल के तीसरे चौथे हफ्ते में ऐसा रहेगा मौसम

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिसे व अधिकतम 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान लू चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।चौथे सप्ताह में ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल तो प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते हीटवेव और दिन -रातें भी गर्म रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews