24 घंटे में फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, दिखेगा नए सिस्टम का असर, बुधवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गुरूवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से फिर मानसून एक्टिव होगा और झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।खास करके पूर्वी और दक्षिणी एमपी में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
MP Weather

मध्य प्रदेश के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। अलग अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अगले 48 घंटों में ग्वालियर, चंबल, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।तीन दिन बाद बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने का अनुमान है।इस मानसूनी सीजन में औसत 21 इंच बारिश यानि 7.3 इंच बारिश( 53%) अधिक हुई है।अबतक निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है, यहां सामान्य से 15 फीसदी तक ज्यादा पानी गिर चुका है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • मानसून द्रोणिका वर्तमान में श्री गंगानगर, रोहतक, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, कोंटाई से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जो दक्षिण-पूर्व की तरफ झुका है।
  • बुधवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात के बनने के साथ गुरुवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर में अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। अन्य जिलों में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का दौर रहेगा।

अबतक मध्य प्रदेश में कहां कितनी हुई वर्षा

मध्य प्रदेश में अब तक औसत 21 इंच बारिश यानि 7.3 इंच बारिश( 53%) अधिक हुई है। अच्छी बात ये है कि 3 जिले निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में जुलाई में ही बारिश का कोटा पूरा गया है। इन जिलों में सामान्य से 15% तक ज्यादा पानी गिर चुका है।हालांकि इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा ने चिंता बढ़ा रखी है, क्योंकि यहां अबतक 10 इंच से भी कम पानी गिरा है।

MP Weather Forecast 26 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews