MP Weather : 48 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम, प्रदेश में फिर बादल बारिश के आसार,जानें पूरे हफ्ते का ताजा हाल

फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान एक सप्ताह तक घना कोहरा और कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।
MP Weather update

MP Weather Update Today: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से फरवरी के शुरुआती 4 दिन तक मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। अगले तीन दिन तक रात का तापमान बढ़ेगा लेकिन दिन में तापमान स्थिर रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊपर के स्तर पर हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी होने लगा है।गुरूवार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंड का अहसास होता रहेगा। 30-31 जनवरी तक रात का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है लेकिन बारिश के आसार कम है।

फरवरी में बादल बारिश के आसार

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 1 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा, जिसके असर से हवा का रुख और मौसम का मिजाज बदलेगा । 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।
  •  1 फरवरी को ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।2 फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगरमालवा में बारिश के आसार है।
  • 2 फरवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा, तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।3 फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।कहीं कहीं  घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। दक्षिणी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। फरवरी में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में फिर बादल छाने लगेंगे और 6 संभागों में बारिश होने की संभावना है। नए वेदर सिस्टम के असर से मौसम का मिजाज चार-पांच फरवरी तक बिगड़ा रह सकता है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews