अगले 48 घंटों में बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, फिर बादल बारिश और आंधी का अलर्ट, आज 10 शहरों में हीटवेव, मानसून की दस्तक जल्द

मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया सहित कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 12 जून से फिर बारिश का दौर शुरू होगा।
MP Weather update

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार गुरूवार से प्रदेश में फिर बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनेगी। आज मंगलवार को 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वही अन्य जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

फिलहाल दो दिन तक ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।इधर 15 जून के बाद मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी हिस्से में दो चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय हैं। अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक और तमिलनाडु से महाराष्ट्र तक दो द्रोणिकाएं गुजर रही हैं, जो मानसूनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी। अगले 2–3 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहेगा। खास करके 10 और 11 जून को उत्तर-पश्चिम एमपी में लू चलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

MP Weather : 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में हीट वेव । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्मी का असर ।

11 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना,अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हीटवेव। रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट ।

12 जून: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, पन्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट।

13 जून: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews