जल्द बदलेगा MP का मौसम, 17 जिलों से मानसून विदा, तापमान में उतार चढ़ाव, बादलों की आवाजाही, आज इन जिलों में बारिश-बिजली, जानें अपडेट

UP Weather,

MP Weather Update Today : अक्टूबर में मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आ रहे है। एक तरफ 17 जिलों से मानसून की विदाई हो गई वही कहीं कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। खास करके रीवा  संभाग समेत कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। 5 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव आना शुरू होगा, 10 अक्टूबर तक प्रदेशभर से मानसून विदा हो जाएगा।वही अक्टूबर अंत तक प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण झारखंड और उसके आसपास बना हुआ है और तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है। इसके प्रभाव से आज बुधवार को भी रीवा नर्मदापुरम,सीधी,, सिंगरौली, संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। वातावरण में नमी कम और मानसून के विदा होने के चलते आसमान साफ होने लगा है। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।

अबतक इन जिलों से मानसून विदा

बता दे कि प्रदेश के 19 जिलों से मानसून की विदाई हो गई है। इनमें इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, मुरैना और श्योपुरकलां शामिल हैं।अगले 2-3 दिन में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और सागर संभाग के जिलों से भी मानसून विदा हो जाएगा।इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और अक्टूबर अंत तक गुलाबी ठंड की दस्तक हो सकती है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

मध्यप्रदेश में 1 जून से 1 अक्टूबर तक औसत 37.22 इंच बारिश हो चुकी है। इसमें पूर्वी हिस्से में 4% कम और पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक पानी गिरा है। सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में 51.75 इंच बारिश हुई है।भिंड में 141% तक बारिश हुई।इसके अलावा जबलपुर, सीहोर, रायसेन, अलीराजपुर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, निवाड़ी, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और अनूपपुर में बारिश का आंकड़ा 40 इंच या इससे अधिक रहा है।
सतना में सबसे कम 23.62 इंच और अशोकनगर में 23.81 इंच हुई, वही रीवा-सीधी में भी कम बारिश हुई है।इधर, गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा और सीधी रेड जोन में है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews