एमपी वेदर अपडेट : अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

अप्रैल में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना है। खास करके रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार में ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
MP weather

MP Weather Update :अप्रैल से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लू के साथ फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

इससे पहले 31 मार्च तक तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज 29 मार्च को पारे में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।शुक्रवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39. 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गुना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

अप्रैल में बादल बारिश, लू भी चलेगी

  • एमपी मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को राजगढ़, विदिशा, भोपाल, देवास, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सीहोर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
  • अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने का अनुमान है।बता दे कि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होगा और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होगी। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी, लेकिन अप्रैल से फिर पारा बढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी स्थिति बनेगी।

Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews