जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आज 8 जिलों में बारिश-आंधी, 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जाने अपने शहर का हाल, कब आएगा मानसून?

अगले 2 दिन मध्य प्रदेश में हीटवेव और तेज गर्मी के साथ ही कुछ जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून की एंट्री 15 जून के बाद संभावित है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

मानसून की गतिविधियों में तेजी ना आने के चलते मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। पिछले 3-4 दिनों से नौतपे जैसी गर्मी पड़ रही है, कई शहरों में पारा 40 या इससे अधिक दर्ज किया जा रहा है।

आज बुधवार को भी 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि 8 शहरों में बादल बारिश की भी संभावना जताई गई है।  फिलहाल 11 और 12 जून को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में हीटवेव का असर रहेगा लेकिन 13 जून से प्रदेश में फिर से बादल बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

14 जून से सक्रिय हो सकता है मानसून

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी हिस्से में दो चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय हैं। अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक और तमिलनाडु से महाराष्ट्र तक दो द्रोणिकाएं गुजर रही हैं। फिलहाल तीन दिनों तक गर्मी के तेवर ऐसे ही बने रहेंगे। हालांकि जबलपुर व इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बादल बारिश की स्थिति बनेगी।14 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

MP Weather : अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 11 जून बुधवार: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हीट वेव छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में आंधी-बारिश 
  • 12 जून गुरूवार: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना,अशोकनगर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हीटवेव। बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर में आंधी-बारिश का अलर्ट ।
  • 13 जून शुक्रवार: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना,सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, उमरिया, कटनी, मैहर, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा और बुरहानपुर आंधी बारिश।
  • 14 जून शनिवार: भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, बड़वानी,खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना में आंधी-बारिश।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews