मध्य प्रदेश मौसम : आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, नए सिस्टम से फिर बदलेगा वेदर

वर्तमान में 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय है जिसके चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज गुरूवार को प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
MP Weather

MP Weather Update : इन दिनों मध्य प्रदेश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे है। मानसून ट्रफ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के असर से कुछ जिलों में बादल छाए हुए है और हल्की बारिश हो रही है वही कुछ जिलों में धूप छांव बनी हुई है। आज गुरूवार को 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।वही एक दर्जन जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

  • अवदाब (डिप्रेशन) उत्तर-पूर्वी अरब सागर और संलग्न दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर 24.8° उत्तर अक्षांश और 65.5° पूर्व देशांतर के पास, कराची (पाकिस्तान) से 170 किमी पश्चिम, हैदराबाद (पाकिस्तान) से 300 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और नलिया (गुजरात) से 390 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है। इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 6 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है।
  • वर्तमान में मानसून ट्रफ़, माध्य समुद्र तल पर उत्तर-पूर्वी अरब सागर और संलग्न दक्षिणी पाकिस्तान पर बने अवदाब, भुज, वनस्थली, आगरा, बाराबंकी, वाराणसी, डाल्टनगंज, रांची, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

आज गुरूवार को इन जिलों में होगी बारिश

अगले 48 घंटों में जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।इस दौरान मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

Madhya Pradesh: 1 जून से 10 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 22% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 18% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 26% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 41.6 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 110 प्रतिशत है। अब तक 34 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। 30 जिले में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।
  • पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो गया है।

MP Weather Forecast Till 12 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews