एमपी वेदर अपडेट : शुक्रवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, अप्रैल में चलेगी लू, पढ़े IMD का नया अपडेट

गुरुवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।पारे में इजाफा देखने को मिलेगा, लेकिन शुक्रवार से दिन के तापमान में गिरावट होने लगेगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
MP Weather

MP Weather Update :मौसम प्रणालियों का असर खत्म होते ही मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। बादल बारिश का दौर थमते ही तापमान में इजाफा होने लगा है। बुधवार को प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने का अनुमान है।इस दौरान लू भी चलने की संभावना जताई जा रही है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 28-29 मार्च को तापमान में मामूली गिरावट होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन इसके बाद तापमान चढ़ेगा और गर्मी हाल बेहाल करेगी। अप्रैल और मई लू चलने की संभावना है। खास करके मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलेगी।बता दे कि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है।

MP Weather Forcast

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है और हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है, जिससे तापमान बढ़ने लगा है।शुक्रवार से हवा का रुख बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी, लेकिन अप्रैल से फिर पारा बढ़ेगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • बुधवार को राज्य के 7 शहरों नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना और दमोह में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 13 अन्य शहरों में तापमान 39 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया ।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। भोपाल में 38.8 डिसे, इंदौर में 38.2 डिसे, जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
  • अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 40.9 डिग्री सेल्सियस,रतलाम: 40.2 डिसे, नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना और दमोह: 40डिग्री सेल्सियस रहा।
  • ग्वालियर में 39.9 डिसे,उज्जैन में 39डिसे,खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल में भी तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews