MP Weather : जल्द सक्रिय होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today : नए साल की शुरूआत में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी और जनवरी के पहले सप्ताह बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना बनेगी। फिलहाल 28-29 दिसंबर तक मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। जनवरी से तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड़ का असर देखने को मिलेगा।इस दौरान 30-31 दिसंबर से 2 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज सोमवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है, वही विदिशा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।फिलहाल 3-4 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा, इस दौरान रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

दिसंबर अंत में सक्रिय होगा नया सिस्टम, बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक 29-30 दिसंबर को प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। 31 दिसंबर और 1-2 जनवरी को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस वेस्टर्न डिस्टर्ब के असर के चलते प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और दिन और रात के दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद जनवरी में तेज ठंड़ पड़ने का अनुमान है। 30-31 दिसंबर से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो दो जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है। विशेषकर एक-दो जनवरी को कई शहरों में अच्छी वर्षा हो सकती है।इस दौरान बादल छाने के साथ सुबह के समय घना कोहरा दिखाई देने के संकेत है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में भिंड, ग्वालियर, मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर में घना कोहरा तो दतिया, शिवपुरीकलां, शिवपुरी, गुना, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, पन्ना, उत्तरी सागर और दमोह में मध्यम कोहरा देखने को मिला है।
  • न्यूनतम तापमान में सागर संभाग के जिलों में वृद्धि तो ग्वालियर संभाग के जिलों में  सामान्य रहा।  रीवा और शहडोल संभाग में भी सामान्य तापमान से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।
  • ग्वालियर में 7.5 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ 7.6 नौगांव में 8, खजुराहो में 8.4, मंडला में 9.5, जबलपुर में 9.8, भोपाल में 12. 6, इंदौर में 12.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
  • अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews