MP Weather: जल्द बदलेगा मौसम, फिर बारिश के आसार, इन राज्यों में वर्षा-बर्फबारी का अलर्ट

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Update Today 13 Feb 2022) आज फिर बदलने जा रहा है। रविवार को नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से आगामी दिनों में पश्चिमी मप्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 13 फरवरी 2022 को सभी जिलों को शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि  16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। 15 फरवरी के बाद फिर प्रदेश में कहीं कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन-थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते धराए

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस खजुराहों और नौगांव में दर्ज किया गया है। मंडला, मलाजखंड, धार, खंडवा और खजुराहों में शीतलहर का असर रहा और मलाजखंड में शीतलदिन का असर रहा। 15 के बाद तापमान में परिवर्तन होगा। मार्च माह में दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का असर शुरू होगा। इंदौर में 15 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और उसे बाद राहत मिलेगी।  13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत हैं, इसके असर से हवाओं का रूख बदलने से साेमवार से तापमान में बढ़ाेतरी की संभावना है। रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक आज रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आगामी दिनों में पश्चिमी मप्र में हल्की बारिश होने की संभावना है।नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 15 फरवरी से फिर बादल छा सकते है और जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बौछारें भी पड़ सकती है। 16-17 फरवरी के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट को दौर शुरू हो जाएगा और एक बार फिर ठंड अपना दिखाएगी। फिलहाल 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। ग्वालियर में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तर दिशा से पश्चिम दिशा की ओर हो गया है।

यह भी पढ़े.. भारतीय रेलवे में 10वीं पास के लिए 756 पदों पर भर्ती, 7 मार्च लास्ट डेट, जानें आयु-नियम

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 फरवरी वेलेंटाईन डे से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और 15 फरवरी से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राजस्थान में घने कोहरे के साथ उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान कोल्ड डे के आसार है। वहीं तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय इलाकों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश के साथ उप हिमालयी क्षेत्र, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे के साथ जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी हो सकती है।विभाग ने 15 और 16 फरवरी को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।स्काईमेट वेदर के अनुसार, 15 फरवरी को मप्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के साथ दक्षिण पूर्व प्रदेश के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews