मप्र गेहूं उपार्जन: 4.17 लाख किसानों को बड़ी राहत, खातों में 2191 करोड़ रुपए ट्रांंसफर

MP News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।. मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए राहत भरी खबर है।प्रदेश में समर्थन मूल्य पर हो रहे गेहूं उपार्जन का भुगतान लगातार जारी है। प्रदेश में शुक्रवार तक 34 लाख 32 हजार 477 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। वही अब तक 4 लाख 17 हजार 210 किसानों को 2191 करोड़ 60 लाख रूपये का ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है।

यह भी पढ़े.. MP: 7 मई को रीवा से चलेगी स्पेशल ट्रेन, इनमें बढ़ेंगे कोच, अगले महीने रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण  फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार तक 34 लाख 32 हजार 477 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। अब तक 4 लाख 17 हजार 210 किसानों को 2191 करोड़ 60 लाख रूपये उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित किये गये है। भुगतान में पारदर्शिता के लिये PFMS (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है। 29 अप्रैल को एक दिन में 2 लाख 8 हजार 273 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। इसमें 29 हजार 402 किसानों को 243 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया।

इससे पहले प्रदेश में गुरूवार तक 32 लाख 24 हजार 204 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। 28 अप्रैल को एक दिन में 78 हजार 108 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। इसमें 10 हजार 530 किसानों को 307 करोड़ 3 लाख रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया।वही बुधवार तक 31 लाख 46 हजार 96 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया था। 27 अप्रैल को एक दिन में 2 लाख 28 हजार 825 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। इसमें 29 हजार 681 किसानों को 543 करोड़ 7 लाख रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया।

यह भी पढ़े.. मई में मिलेगी कर्मचारियों को गुड न्यूज, खाते में 20000 बढ़कर आएगी सैलरी, Arrear-PF और ग्रेच्युटी का भी लाभ

प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फेज अहमद किदवई ने बताया कि गेहूँ उपार्जन के विरूद्ध किसानों को 2 मई 2022 तक सभी लंबित भुगतान पूरे कर दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप किसानों के खाते में लगभग 500 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किये जाने का लक्ष्य है। खाद्य विभाग द्वारा पहली बार किसान को समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान सुनिश्चित करने एवं भुगतान की गई राशि को भारत सरकार के PFMS पोर्टल पर अपलोड करने के लिये उपार्जित गेहूँ का भुगतान किसानों के आधार नंबर आधारित बैंक खाते में करने की व्यवस्था की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews