MPPEB : आरक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना, दिशा निर्देश जारी

MPPEB mp police recruitment 2022

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग के आरक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए लिंक ओपन कर दी गई है। उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में प्रोटोकॉल का पालन करें और प्रश्नों में दावे और आपत्तियों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें।

बता दे कि MPPEB द्वारा उम्मीदवारों के आपत्ति अभ्यावेदन के लिए प्रति प्रश्न ₹50 का भुगतान करना होगा। साथ ही प्रश्न किसी प्रकार के प्रश्न और उत्तर में संबंधित दावे और आपत्तियां ऑनलाइन प्रदर्शित लिंक के माध्यम से दी जा सकेगी। इसके लिए 3 दिन के लिए लिंक ओपन किया गया है। तीन दिवस के बाद दावे और आपत्तियां स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Read More : MPPSC : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किए परीक्षा कैलेंडर, उम्मीदवारों के लिए नवीन सूचना

बता दे MPPEB द्वारा प्रश्न पत्र में गत वर्षो के साथ-साथ परीक्षार्थियों से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पर विचार करने के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में MP पीईबी द्वारा लिया गया निर्णय आखिरी निर्णय होगा। वही MPPEB का ऑफिशियल वेबसाइट पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति और दावे प्रस्तुत कर सकेंगे। जिस पर विशेषज्ञों के दावे के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के बाद किसी भी तरह के दावे और आपत्तियां स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews