भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी गई है वही उम्मीदवारों (candidates) के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। MPPEB MPTET के ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर जाकर Answer Key की लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां भी लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

वही जारी दिशानिर्देश के मुताबिक ऐसे व्यक्ति जो आंसर की पर आपत्ति देना चाहते हैं। उनके लिए ₹50 का भुगतान कर अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी गलत प्रश्न उत्तर के संबंध में केवल परीक्षार्थियों द्वारा अपनी आपत्ति वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदूषित लिंक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकेगी।

Read More : MP: गेहूं निर्यात पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, निर्यातक-किसानों को मिलेगा लाभ, मिलेगी आवश्यक सुविधाएं

आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 3 दिन कहीं समय दिया जाएगा। जिसके बाद इस लिंक को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। वही अभ्यर्थी के किए गए दावे और आपत्तियों के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। अंतिम आंसर की के बाद किसी भी तरह के दावे और आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षक भर्ती में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपनी लॉगिन आईडी पर रोल नंबर और प्रवेश पत्र पर अंकित TAC Code के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

Link 

https://mppeb.cbexams.com/MPPEB_Cand_Objections/TET/MPTET_keyChallenge/Login.aspx