MPPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 पर आई बड़ी अपडेट, संशोधित सूची जारी, 19 जून को होगी परीक्षा

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC की उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल एक तरफ जहां उम्मीदवारों द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (State Service Preliminary Exam 2021) -राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने की मांग की जा रही। वहीं दूसरी तरफ परीक्षा 2021 के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है। हालांकि पर्यवेक्षकों की सूची में मामूली संशोधन किया गया है। जिसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक MPPSC द्वारा इंदौर संभाग के संभागीय पर्यवेक्षकों के प्रभार वाले जिलों में संशोधन किया गया। जिसमें राजकुमार पाठक को इंदौर धार अलीराजपुर झाबुआ का प्रभार सौंपा गया है, जबकि कृष्ण मोहन गौतम को खरगोन बड़वानी खंडवा और बुरहानपुर का प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि इससे पहले राजकुमार पाठक को इंदौर जिला और कृष्ण मोहन गौतम को इंदौर संभाग का प्रभार सौंपा गया।

Read More : तला भुना खाकर बिगड़ गया है पेट, ये पांच देसी उपाय करेंगे पेट साफ

वही संभागीय प्रवेश को की संशोधित लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें रविंद्र कुमार मिश्रा को चंबल संभाग, मधु खरे को ग्वालियर संभाग, सीबी सिंह को उज्जैन संभाग राजकुमार पाठक इंदौर संभाग, कृष्ण मोहन गौतम इंदौर संभाग खरगोन बड़वानी खंडवा बुरहानपुर, एसएस वरबड़े को भोपाल संभाग, भास्कर चौबे जबलपुर संभाग, एनसी नागराज नर्मदापुरम संभाग, एनएस भटनागर सागर संभाग, बीआर नायडू रीवा संभाग मनोहर दुबे को शहडोल संभाग सौंपा गया है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया। परीक्षा 19 जून से आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र का भी चयन कर लिया गया है। हालांकि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा स्थगित करने की मांग की जा रही है। जिसपर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews