MPPSC : 37 पदों पर होनी है भर्ती, आयोग ने जारी किया रिजल्ट, यहां करें डाउनलोड

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक निदेशक (Asistant Director) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना (Notification) जारी की गई थी। MPPSC सहायक निदेशक भर्ती-2019 परीक्षा 37 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र लिंक 08 नवंबर 2019 से सक्रिय था और 07 दिसंबर 2019 को समाप्त हुआ था। इसके लिए अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल MPPSC द्वारा सहायक निदेशक भर्ती 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर परीक्षा 2019 के रिजल्ट की घोषणा की गई है। इसके लिए परीक्षा की जारी सूचना में बताया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के 15 दिसंबर 2020 के निर्देश के बाद अनारक्षित श्रेणी के पदों को 40% मारने करते हुए रिजल्ट की घोषणा की गई है। जिसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के प्रतिशत को यथावत रखा गया।

Read More : Government Job: NITI Ayog में निकली भर्ती, मिलेगी आकर्षक सैलरी, जाने कैसे करें आवेदन..

साथ ही अनारक्षित वर्ग का प्रतिशत 40% मानते हुए परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं। रिक्त पदों के 3 गुना और सामान अंक पाने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। MPPSC Assistant Director किसान कल्याण और कृषि विकास के उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Result देख सकते हैं। साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए यहां के रिजल्ट के लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/ADA_2019_Result1.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews