MPPSC ने उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, बढ़ाई गई पदों की संख्या, देखें शुद्धि पत्र

MPPSC state engineering service exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO Exam) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। उम्मीदवार अब अपना आवेदन पत्र 16 अगस्त तक mppsc.nic.in पर जमा किया गया था और आवेदन सुधार विंडो 18 अगस्त तक खुली थी। अब इसपर बड़ी अपडेट सामने आई है।

अब इन पदों के लिए शुद्धि पत्र आज जारी किया गया है। शुद्धि पत्र के मुताबिक नवीन पदों के संयोजन की सूचना उपलब्ध करवाई गई है।शुद्धि पत्र के मुताबिक पूर्व विज्ञापित पदों की संख्या 92 थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। दरअसल ADPO के पदों को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। यानी ADPO की परीक्षा अब 92 पदों नहीं बल्कि 184 पदों के लिए होगी। वहीँ शुद्धि पत्र के मुताबिक सभी पदों को समान रूप से दोगुना किया गया है। इसके अलावा दिव्यांग जनों के लिए आरक्षित पदों की संख्या में संयोजन का ध्यान रखा किया गया है।

Read More: MPPEB: इन दो परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ करें डाउनलोड

इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई थी। MPPSC ने ADPO की कुल 92 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया था। बता दें कि इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक रखी गई थी। वहीँ इन पदों पर शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

MPPSC उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। ऐसे उम्मीदवार साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होंगे।

Link of Corrction Letter:

https://mppsc.nic.in/ATTACHMENTS_FILES/ADVERTISEMENTS_OPTION/ADPO_EXAM_2021_Post_Amendment_16.11.2021.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews