MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 477 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और नियम

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शासकीय नौकरी (Government Jobs) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) द्वारा 450 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन भर्ती के जरिए रिक्त पदों (MPPSC Recruitment) की प्रतिपूर्ति होगी। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञ के 422 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क

इसके लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा जबकि आवेदन सुन की बात करें तो सामान्य उम्मीदवार के लिए शुल्क 2000 रूपए रखे गए हैं जबकि sc.st.obc सहित पीडब्ल्यूडी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रूपए निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा

वहीं इसके लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 व अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Read More : सावधान रहें DJ वाले बाबू, ये चेतावनी हुई जारी

वेतन

वही इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन प्रतिमाह 15600 रूपए से लेकर 39100 रूपए तक भुगतान किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

रिक्त पद

जिन पदों पर भर्ती निकली उसमें ईएनटी स्पेशलिस्ट के 21 पद, पैथोलॉजी विशेषज्ञ के 34 पद, शल्यक्रिया विशेषज्ञ के 159 पद, क्षय रोग विशेषज्ञ के 13, रेडियोलॉजी विशेषज्ञ की 24, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 29, शिशु रोग विशेषज्ञ के 128 और दंत चिकित्सक विशेषज्ञ के 14 पद रिक्त हैं।

वही इसके लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का दंत चिकित्सा विशेषज्ञ के लिए भारतीय दंत चिकित्सक परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री और मध्य प्रदेश राज्य दंत चिकित्सा परिषद में अस्थाई पंजीयन होना आवश्यक है। इसके अलावा अन्य पदों के लिए नेशनल चिकित्सा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा पीजी डिग्री अधिक और मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में पंजीयन होना आवश्यक है।

ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट के 57 पदों पर भी भर्ती

वहीं दूसरी तरफ एमपीपीएससी ने ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट के 57 पदों पर भी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो भी उम्मीदवारों का MBBS और PG डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के माध्यम से ली जाएगी। वही आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्षों की अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। वही वेतन प्रक्रिया की बात करें तो प्रति महीने 15600 रूपए से 39100 रूपए वेतन उम्मीदवारों को भुगतान किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट एमपीपीएससी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता रखेंगे।

वही उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 निर्धारित किए गए हैं। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews