MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, परीक्षा परिणाम की घोषणा, 466 पदों पर होनी है भर्ती, यहां करें डाउनलोड

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, परीक्षा परिणाम की घोषणा, 466 पदों पर होनी है भर्ती, यहां करें डाउनलोड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपीपीएससी के उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम की राह देख रहे थे। इसी बीच इंदौर कार्यालय द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 (MPPSC SES 2021) के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा परिणाम के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

एमपीपीएससी द्वारा 4 नवंबर 2022 को राज्य यांत्रिकी सेवा परीक्षा की परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई थी। बता दें कि राज्य की आंसर की सेवा परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को किया गया था। इसके लिए कुल 466 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। जिसमें लिखित परीक्षा सिविल इलेक्ट्रिकल सहायक यंत्री के परीक्षा आयोजित की गई थी।

Read More: लोकायुक्त की बड़ी करवाई, नगर पालिका के सब इंजीनियर को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

सहायक यंत्री सिविल, सहायक यंत्री विद्युत, सहायक यंत्री यांत्रिकी सहित यांत्रिकी प्राविधिक में इंटरव्यू के लिए योग्य पाए गए आवेदक की तीन गुनी संख्या पर सूची मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। आगे की कार्रवाई से संबंधित दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Written_Exam_Result_SES_2021_04_11_2022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews