MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, इंटरव्यू की तिथि की घोषणा, 72 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC के उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल आयोग (commission) की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। जिसके मुताबिक राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 (SES Exam2020) के इंटरव्यू की घोषणा कर दी गई है। आवेदक आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र 17 जून 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं सहायक यंत्री सिविल के लिए इंटरव्यू MPPSC के कार्यालय में 27 जून को आयोजित किया जाएगा।

दरअसल एमपीपीएससी द्वारा 29 दिसंबर 2020 और शुद्धि पत्र सूचनाओं के माध्यम से राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के लिए कुल 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी।वहीं 72 पदों में अनारक्षित के 20 पद सहित अनुसूचित जाति के 12 पद, अनुसूचित जनजाति के 13 पद सहित ओबीसी के 20 पद शामिल है। साथ ही ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 7 पदों को भी शामिल किया गया था।

Read More : राज्य सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अधिसूचना जारी, 5 साल के एरियर्स का होगा भुगतान

वहीं महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित की गई थी। महिलाओं के लिए 22 आरक्षित पदों में 6 पद अनारक्षित, 4 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जनजाति सहित 6 अन्य पिछड़े वर्ग और दो ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित है। \दिव्यांग जनों के लिए भी आरक्षित चार पद में अस्थिबाधित के लिए 2, श्रवण बाधित के 1 पद, दृष्टिबाधित के लिए 1 पद की पूर्ति पर विज्ञापन जारी किया गया। वही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित आवेदकों को निर्देश दिया गया है कि 27 जून 2022 को सुबह 10 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews