MPPSC: कई पदों पर होनी है भर्ती, आयोग ने जारी किया परीक्षा योजना-सिलेबस, जाने नई अपडेट

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) में शाखा अधिकारी (branch officer) संपदा प्रबंधक परीक्षा (estate manager exam) के लिए परीक्षा योजना और सिलेबस (exam syllabus) जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट (official website) पर जाकर डाउनलोड कर ले। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां भी लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा शासन हेतु शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक के कुल 11 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिसके लिए आवेदन शुरुआत हुई थी। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2022 रखी गई थी। वही इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक अहर्ता रोजगार पंजीयन में अभ्यर्थी का मध्य प्रदेश शासन के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है।

Read More : सरकार का 5 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA में 3 फीसद की वृद्धि, आदेश जारी, मई में एरियर्स का भी होगा भुगतान

इसके अलावा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक परीक्षा 2021 की योजना जारी की गई जिसके अनुसार परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से OMR शीट पर आधारित होगी। खंड A में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज के अलावा खंड B में संपदा प्रबंधन और प्रशासन के सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे।

वहीं संपदा प्रबंधक के लिए 300 और सामान्य ज्ञान के 150 नंबर निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर वेतनमान 15600-39100+5400 ग्रेड पे शासित राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते देय होंगे।

Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_Estate_Manager_2021.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews