MPPSC: इन दो परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, 283 पदों पर होनी है भर्ती, 19 जून को एग्जाम, जानें नियम

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 (State Service and Forest Service Preliminary Examination- 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। यह दोनों परीक्षाएं 19 जून को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 13 जून से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में होगी ये परीक्षा

खास बात ये है कि मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।इसमें 91 पद अलग-अलग वर्गों के लिये आरक्षित हैं। विज्ञापन की सारी शर्तें पहले जैसे ही रहेगी।राज्य सेवा की अगले महीने आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए 52 जिला मुख्यालयों में करीब 1,000 केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी।राज्य सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 24 नवंबर से 29 नवंबर 2022 और राज्य वन सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट, 1 हफ्ते में मानसून देगा दस्तक!

बता दें की  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2021 का विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था। वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को आयोग की वेबसाइट  पर जारी किया गया था। इसके लिए 283 पदों पर भर्ती होनी है और विज्ञापन की सारी शर्तें पहले जैसे ही रहेगी। माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका के अंतिम निर्णय 8 मार्च 2022 के अनुपालन में अन्य प्रदेश के छात्रों को रोजगार कार्यालय में पंजीयन से मुक्त रखा गया है।

परीक्षा की पूरी व्यवस्था

  • राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021दो पाली में आयोजित की जाएगी।
  • मध्य प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय मुख्यालयों में 2 सत्र में आयोजित की जाएगी।
  • पहला सत्र सुबह 10:00 बजे सामान्य अध्ययन और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से सामान्य अभिरुचि परीक्षा का होगा।
  • दो सत्रों में सामान्य अध्ययन एवं सामान्य अभिरुचि परीक्षण के पर्चे होंगे।
  • पहली शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे  रहेगा एवं परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा। जिसमें सामान्य अध्ययन का पेपर होगा।
  • दूसरी शिफ्ट का रिर्पोटिंग टाइम 1:45 रहेगा एवं परीक्षा का समय  दोपहर 2:15 से 4:15 तक होगा जिसमें जनरल एप्टीट्यूड का टेस्ट होगा।
  • एमपीपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा,जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • पेपर 1 से जनरल साइंस, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पॉलिटी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर-2 में कंप्रीहेंशन, इंटरपर्सनल स्किल, लॉजिकल रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न आएंगे

एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.gov.in ओपन करें। होम पेज पर राइट हैंड साइड नीचे की तरफ एडमिट कार्ड लिखा दिखाई देगा।
  • Admit Card पर क्लिक करें।इसके बाद आपको एडमिट कार्ड – स्टेट सर्विस एंड स्टेट फॉरेस्ट सर्विस प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन 2021 लिखा दिखाई देगा।
  •  इसी बॉक्स में आगे की तरफ लिंक लिखा दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। (यहां क्लिक करके आप डायरेक्ट किसी पेज पर लैंड कर सकते हैं।)लिंक पर क्लिक करते हैं एक बॉक्स आपके सामने होगा।
  •  इस बॉक्स में अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एंटर करें और वेरिफिकेशन कोड में दिए गए आसान से सम को को सॉल्व करें।लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  • इसडमिट कार्ड की एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews