MP News: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आईएफएस अफसर पर गिरी गाज, सस्पेंड

MP news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी मोहनलाल मीणा (IFS Officer Mohanlal Meena) को सस्पेंड कर दिया है।बैतूल में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रहे सीनियर आईएफएस अधिकारी मीणा को महिलाओं से अश्लील हरकत करने और अधीनस्थ अफसर से बेटे के खाते में पैसा जमा करवाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।निलंबन अवधि में मीणा को नियमानुसार जीवन निर्वह भत्तेत की पात्रता रहेगी।

यह भी पढ़े.. SEX RACKET: MP में फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पैसे-आपत्तिजनक सामान के साथ 8 गिरफ्तार

दरअसल, मध्यप्रदेश शासन वन विभाग (MP Forest Department) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है।विभाग ने बैतूल (Betul) में वन संरक्षक के पद पर पदस्थ मोहन लाल मीणा को सस्पेंड (Suspended) कर दिया है।मोहन लाल मीणा पर यह कार्रवाई महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें व अनुचित आचरण और अपने बेटे के बैंक खाते में अधीनस्थ कर्मचारी से पैसे डलवाने के आरोप में की गई है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, 26 अगस्त लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

गुरुवार को वन विभाग के उपसचिव मोहित बुंदस ने आईएफएस मीणा के खिलाफ सस्पेंड आदेश जारी कर दिया है।मीणा को सस्पेंड करने के बाद भोपाल में पीसीसीएफ मुख्यालय में अटैच किया गया है।निलंबन अवधि में मीणा को नियमानुसार जीवन निर्वह भत्तेत की पात्रता रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews