नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर बड़ा हमला, “नफरत आपकी ट्वीट और बयानबाजी से फैलती है”

नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर बड़ा हमला, “नफरत आपकी ट्वीट और बयानबाजी से फैलती है”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) ने कांग्रेस (congress) पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी और ट्वीट करती है।उन्होंने दिग्विजय सिंह (digvijay singh) पर निशाना साधते हुए उनसे कहा कि नफरत आपके ट्वीट और बयानबाजी से फैलती है। नरोत्तम ने दिग्विजय सिंह को कुछ समय के लिए ट्विटर से दूर रहने की सलाह दी।

राजधानी में मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का सिद्धांत किसी ने दिया तो वो भारत ने दिया।  उन्होंने एक गीत की पक्तियां सुनाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जी कृपा करो कुछ दिनों के लिए इन चीजों से दूर हो जाओ तो नफरत अपने आप समाप्त हो जाएगी, मेरी प्रार्थना है आप मौन व्रत ले लो।  जिस तरह के आप ट्वीट कार रहे हो ना कि भारतीय नफरत ना फैलाएं , भारत ने कभी नफरत नहीं फैलाई।

ये भी पढ़ें – OBC reservation: ओबीसी वर्ग को बड़ा तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, राज्यों को मिलेंगे ये अधिकार

उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आप ना भाजपा की बात मानों ना कांग्रेस की , आप तो रहत शिविरों में जाकर देखो, प्रभावित गांवों में जाकर देखो कि वहां राशन पहुंचा कि नहीं? फिर आप ही जनता को बताओ कि कौन झूठा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के एक भी नेता कोरोना में राहत बांटने नहीं निकला, एक भी नेता बाढ़ में रहत बाँटने नहीं आया, कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी करती है।  उन्होंने कहा कि भले ही हमारे झंडे, डंडे और एजेंडे अलग हो पर विपदा के समय तो एक साथ होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate: सोने चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, आज है खरीदने का अच्छा मौका

ये भी पढ़ें – सहकारी बैंक में 100 करोड़ रूपए का महाघोटाला उजागर, जांच में खुल सकते हैं कई बड़े राज, जानें पूरा मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews