National Film Awards 2023 : अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

National Film Awards 2023 : अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

National Film Awards 2023 :  आज 24 अगस्त को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। इस बार जूरी के फैसले के मुताबिक बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है सुपरहिट फिल्म पुष्पा: द राइज के अभिनेता अल्लू अर्जुन को। वहीं आलिया भट्ट और कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए चुना गया है। आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए ये अवार्ड दिया जाएगा

किसे मिला कौन सा अवार्ड

नेशनल फिल्म अवार्ड में इस साल बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने। वहीं शुजीत सरकार की ‘सरदार उधम’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला है। इस फिल्म ने पांच कैटेगरी में अवार्ड जीते हैं जिसमें बेस्ट हिंदी फिल्म के साथ बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट ऑडियोग्राफी और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी शामिल है। वहीं इस बार बेस्ट पॉपुलर फिल्म का सेहरा सजा है RRR के नाम। साथ ही बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड भी इसी फिल्म को मिला है। बात करें बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड की तो ये मिला है  निखिल महाजन को फिल्म गोदावरी के लिए।

इसी के साथ आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड भी अपने नाम किया है। वहीं चर्चित फिल्म कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के तौर पर पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। फिल्म मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी को भी सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार की श्रेणी में चुना गया है। बेस्टफीमेल सिंगर का अवार्ड मिला है इराविन निझाल और श्रेया घोषाल को। वहीं बेस्ट मेल सिंगर की श्रेणी में काल भैरव को आरआरआर के लिए चुना गया है। RRR फिल्म को बेस्ट कोरियोग्राफ का अवार्ड भी मिला है। इस बार नरगिस दत्त अवॉर्ड दियी गया है फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को।

इस साल फीचर फिल्म की 31 कैटगरी में अवार्ड्स की घोषणा हुई है। वहीं नॉन फीचर फिल्म की 24 कैटगरी और बेस्ट राइटिंग की तीन कैटगरी में अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया है। बता दें कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च सम्मान है। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी। देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews