NEET PG 2025: इस दिन शुरू होगी नीट पीजी परीक्षा, तारीख घोषित, NMC ने जारी किया अहम नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

एमडी, एमएस और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नीट पीजी परीक्षा जून 2025 में आयोजित होगी। तारीख घोषित हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया मार्च या अप्रैल में होगी। 
NEET PG 2025

NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा की संभावित तारीख घोषित हो चुकी है। इस संबंध में नेशनल मेडिकल काउन्सिल ने नोटिस भी जारी किया है। जिसके मुताबिक 15 जून को परीक्षा का आयोजन होगा। 31 जुलाई 2025 तक उम्मीदवारों को इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।

हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। एग्जाम के तहत एमडी,एमएस, पीजी डिप्लोमा, पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी और एमएस डिप्लोमा जैसे मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों का दाखिला होता है। देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालय और संस्थान नीट पीजी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला लेते हैं।

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया? (NEET PG 2025 Registration)

नीट पीजी 2024 का नोटिफिकेशन एनबीईएमएस जारी करेगा। पिछले वर्ष के ट्रेंड के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मार्च या अप्रैल 2025 में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार मई/जून 2025 तक फॉर्म भर पाएंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जून महीने के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। हालांकि रजिस्ट्रेशन की डेट अब तक घोषित नहीं हुई है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

क्या है नीट पीजी के लिए पात्रता? (NEET PG Eligibility)

नीट पीजी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री या प्रोविजनल एमबीबीएस पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। परीक्षा के लिए अटेम्पट की कोई भी लिमिट नहीं होती। उम्मीदवार अपनी मर्जी के हिसाब से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों के लिए एक वर्ष की इंटर्नशिप जरूरी होनी चाहिए।

neet pg 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews