MP Weather: नए वेदर सिस्टम का दिखेगा असर, प्रदेश में फिर बादल- बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा, जो जनवरी तक बना रहेगा।इन 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है।
MP Weather update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज शनिवार को मौसम के दो रुप देखने को मिलेगें। एक तरफ ठंडी हवाओं के असर से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड का असर तेज होगा और दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बारिश होगी, जिसकेअसर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रात का पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।हालांकि पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान में बदलाव होगा।

Madhya Pradesh Weather forecast

वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व की तरफ बना हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है और कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है।प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा, जो जनवरी तक बना रहेगा।इन 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटे के MP के मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।
  • भोपाल, उज्जैन संभागों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।
  • भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग , जबलपुर संभागों के जिलों में पारा सामान्य से अधिक रहा।
  • न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि
  • इंदौर, उज्जैन, रीवा संभागों , नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों में सामान्य से अधिक रहा।
  • पिपरसमा (शिवपुरी) में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 8.6 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 9.2 डिग्री और रीवा व उमरिया में 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
  • ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री, जबलपुर में 27.8 डिग्री, भोपाल व उज्जैन में 28 डिग्री और इंदौर में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews