Ticket कैंसिल करने पर अब तुरंत मिलेगा रिफंड, उठायें IRCTC की इस सेवा का लाभ

Ticket कैंसिल करने पर अब तुरंत मिलेगा रिफंड, उठायें IRCTC की इस सेवा का लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  ट्रेन से यात्रा करना हो और उसकी टिकट बुक (Train Ticket Booking) करनी हो तो ये बहुत मुश्किल भरा काम होता हैं, थक कर व्यक्ति एजेंट के पास जाता है लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि आईआरसीटीसी (IRCTC) ने उनका ये काम आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे ही मोबाइल पर Train Ticket बुक कर सकते हैं और बहुत आसानी से इसे कैंसिल भी कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये टिकट कैंसिल  करने पर उसे रिफंड (Train Ticket  Cancellation Refund) तत्काल मिल जाएगा।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानि आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराने की परेशानी को आसान कर दिया है।  अब ना तो आपको रेलवे स्टेशन के चक्कर काटने पड़ेंगे और ना ही एजेंट को कमीशन देकर टिकट बुक करवाने की जरुरत होगी।  सबसे बड़ी बात टिकट कैंसिल करने पर पैसा वापसी का इंतजार भी अब आपको नहीं करना होगा।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र के 41 जिलों से मानसून विदा, 14 के बाद फिर बारिश के आसार

तुरंत एकाउंट में वापस पहुँच जायेगा पैसा 

IRCTC ने ये सभी सुविधाएँ iPay सर्विस पर उपलब्ध कराई हैं।  ये एप्लीकेशन यानि एप है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकते हैं। ये एप आपको एप स्टोर पर भी मिल जायेगा। iPay अपने मोबाइल डाउन लोड कर ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़े सभी काम कर सकते हैं, ये एप आपको एक सुविधा देता है वो ये कि यदि आपने किसी कारण iPay पर बुक किया टिकट कैंसिल करते हैं तो उसका रिफंड तत्काल आपके एकाउंट में वापस हो जाएगा। इससे पहले टिकट कैंसिल करने पर 48 से 72 घंटे रिफंड का इन्तजार कारण होता था।

ये भी पढ़ें – Indian Railways : त्यौहारों पर रेलवे का तोहफा, कई स्पेशल ट्रेनें शुरु, देखें लिस्ट और रूट

डिजिटल इंडिया कैम्पेन में लॉन्च हुआ था IRCTC-iPay 

केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया कैम्पेन के तहत IRCTC ने iPay को 2019 में लॉन्च किया था इसके लिए ITCTC  वेबसाइट में बदलाव भी किये।  IRCTC ने इसे अपग्रेड भी किया iPay  में ट्रैन टिकट कैंसिल करने पर तत्काल रिफंड की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

ये भी पढ़ें – इंटरनेट यूज नहीं करने वालों को RBI का बड़ा तोहफा, ऑफ लाइन हो सकेगा पेमेंट

ऐसे करें  IRCTC-iPay  से Train Ticket बुक 

1 – IRCTC की अधिकृत वेबसाइट ircit.co.in पर विजिट करें।
2 – यात्रा से जुडी डिटेल की जानकारी भरें।
3 – जहाँ आपको जाना वो Train सिलेक्ट करें।
4 – पेमेंट मोड में जाकर IRCTC iPay का ऑप्शन चुनें , फिर Pay and Book पर क्लिक करें।
5 – पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई का विकल्प चुनें।
6 – आप जैसे ही Ok पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपका टिकट बुक हो जायेगा और इसका कन्फर्मेशन आपके मोबाईल पर एसएमएस और ईमेल पर आ जाएगा।
7 –  यदि आप किसी कारण टिकट कैंसिल करेंगे तो इसका रिफंड आपके एकाउंट में वापस आ जाएगा।
8 – यदि आप इसका उपयोग फिर से टिकट बुकिंग में करते हैं तो दोबारा डिटल नहीं भरनी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews