जीवन में बदलाव का संकेत देते हैं ये 3 एंजल नंबर, जानें यूनिवर्स कर रहा है कौनसा इशारा

हर व्यक्ति अपने जीवन में बदलाव का सामना जरूर करता है। हमारे जीवन में आने वाले बदलाव का संकेत हमें किसी न किसी तरह से मिल जाता है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ एंजल नंबर बताते हैं।
Numerology

Numerology: हर व्यक्ति जब भी अपने जीवन के बारे में कुछ पता करना चाहता है तो वह ज्योतिष का सहारा लेता है। ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो ग्रह नक्षत्र की स्थिति के जरिए व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी देने का काम करती है। ग्रहों की स्थिति को देखकर आसानी से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति किस तरह की परिस्थितियों का सामना करने वाला है।

ज्योतिष अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें गणना करने का तरीका भी अलग अलग है। अंक शास्त्र ज्योतिष के एक महत्वपूर्ण शाखा है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों के आधार पर गणना की जाती है। यह अंक भाग्यांक और मूलांक कहलाते हैं।

इन भाग्यांक और मूलांक के अलावा अंक शास्त्र में एंजल नंबर का जिक्र भी किया गया है। जब भी व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला रहता है या परिस्थितियों बदलने वाली होती है तो उसे यह नंबर दिखाई देते हैं। चलिए आज हम आपको बार-बार दिखाई देने वाले 11:11, 777 और 000 जैसे कुछ खास नंबर के बारे में जानकारी देते हैं।

बहुत खास हैं नंबर

हम जिन नंबरों की बात कर रहे हैं उन्हें बहुत खास माना जाता है। ये हर किसी को नहीं दिखते लेकिन अपने नाम की तरह यह बहुत ही खास होते हैं। यह लकी नंबर से अलग होते हैं और लाइफ में आने वाले बताओ का संकेत देते हैं। यह नंबर आपके मोबाइल की स्क्रीन पर घड़ी पर या फिर कहीं पर लिखे हुए दिखाई दे सकते हैं। इनमें से हर नंबर का कोई ना कोई अर्थ होता है।

एंजल नंबर 000

अगर आपको यह नंबर बार-बार कहीं नजर आ रहा है। इसका मतलब है कि आप जिस आध्यात्मिक शक्ति पर भरोसा करते हैं, वह पूरी तरह से आपका सपोर्ट कर रही है। शून्य किसी भी चीज की शुरुआत का सूचक होता है। इस नंबर के दिखने का मतलब है कि आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा और नया शुरू होने वाला है।

एंजल नंबर 111

अगर आपको यह नंबर बार-बार दिखाई दे रहा है। इसका मतलब है जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होने वाला है। इसका सीधा-सीधा संबंध सुख समृद्धि से है। यह व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख देता है।

एंजल नंबर 222

इस नंबर को विश्वास और संतुलन का प्रतीक माना गया है। इसका अर्थ है कि अपनों से तालमेल बिठाकर आप जल्दी कुछ नया और अच्छा शुरू करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews