Officers Transfer 2023 : राज्य में फिर बड़ा फेरबदल, कई IPS अफसरों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

mp transfer 2023

UP IPS Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 8 सीनियर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए है। ये सभी आईपीएस अफसर प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर से है। नए डीजीपी विजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के तहत नीलाब्जा चौधरी को जेसीपी अपराध कानपुर कमिश्नरेट, आकाश कुलहरी को जेसीपी अपराध लखनऊ, रविशंकर छवि को डीआईजी लोक शिकायत लखनऊ, बबलू कुमार को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर, पवन कुमार को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, अमित वर्मा को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, सुनीति को डीसीपी गौतमबुद्धनगर और श्रद्धा नरेंद्र पांडे को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया।

जानिए किस IPS को क्या मिली जिम्मेदारी

  1. नीलाब्जा चौधरी का लखनऊ से तबादला कर दिया गया है, वे अब जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) कानपुर बनाए गए हैं।
  2. आकाश कुलहरी को भी प्रयागराज से लखनऊ भेजा गया है, वे प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त थे। अब लखनऊ के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट (JCP Crime) बनाए गए हैं।
  3. रवि शंकर छवि का भी गौतमबुद्धनगर से तबादला कर दिया गया है, वे वहां अपर पुलिस आयुक्त थे।अब लखनऊ में DIG लोक शिकायत बनाए गए हैं।
  4. अमित वर्मा राज्य विशेष अनुसंधान दल (SSIT) के IG बने रहेंगे, उनका कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त के लिए तैनाती का आदेश निरस्त कर दिया गया है।
  5. आईपीएस अफसर बबलू कुमार को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है,वे अब नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में एडिशनल पुलिस कमिश्नर होंगे। इससे पहले वो लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में DIG के रूप में पदस्थ थे।
  6. पवन कुमार को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है,वे अब तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स विभाग में पुलिस अधीक्षक थे।
  7. सुनीति को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है, वे अभी लखनऊ में प्रशासन मुख्यालय में एसपी के रूप में तैनात थीं।
  8. श्रद्धा नरेंद्र पांडे को प्रयागराज कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है, वे लखनऊ में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में एसपी के रूप में पदस्थ थीं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews