करोड़ों में खेलते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, इन्हें धन-संपत्ति की नहीं होती कोई कमी

Numerology: हर व्यक्ति की जन्म तिथि उसके बारे में बहुत सी बातों का खुलासा कर सकती है। इसमें ज्योतिष की सबसे महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र का काफी महत्व है। अंक शास्त्र में सब कुछ अंकों के आधार पर पता लगाया जाता है। व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर जो भाग्यांक और मूलांक प्राप्त होता है वह किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से बता देता है।

अगर हमें यह जानना है कि किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है या अपने जीवन में आगे चलकर वह किस तरह की परिस्थितियों का सामना करेगा। उसका भविष्य कैसा होगा वह किस क्षेत्र में करियर बनाएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा या नहीं आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी इन सभी सवालों का जवाब अंक शास्त्र के जरिए पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताते हैं जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक बनते हैं।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म महीने के 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 कहलाता है। अंक शास्त्र में इस मूलांक के जातकों को बहुत सौभाग्यशाली माना गया है और इनकी किस्मत हमेशा इनका साथ देती है।

रहता है धन

मूलांक 7 के जातकों पर हमेशा कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। बचपन से लेकर अपनी उम्र के हर दौर में यह कभी भी पैसों से संबंधित परेशानी का सामना नहीं करते।

खूब धन संपत्ति

अंक शास्त्र में दिए गए उल्लेख के मुताबिक धन संपत्ति के मामले में मूलांक 7 के जातक काफी लकी होते हैं। इन लोगों के पास खूब धन संपत्ति होती है और यह करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक बनते हैं।

किस्मत

मूलांक 7 के जातकों की किस्मत काफी अच्छी होती है। जिंदगी के हर मोड़ पर किस्मत का इन्हें खूब साथ मिलता है और यह बड़ी से बड़ी परेशानियों से आसानी से बाहर आ जाते हैं।

मेहनती

मूलांक 7 के जातक काफी बुद्धिमान होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं। एक बार हाथ में लिया हुआ काम यह पूरा करने के बाद ही दम लेते हैं।

स्वतंत्र विचार

यह जातक काफी खुले विचारों के होते हैं इन्हें बंदिश में रहकर काम करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। यह खुली सोच और व्यक्तित्व के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews