
PM Kisan Yojana 15 Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यह पैसा हर 4 महीनों में 2000-2000 रुपये के तौर पर 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है। अबतक 14वीं किस्त के पैसे भेजे जा चुके है और अब 15वीं किस्त जारी की जानी है। संभावना है कि दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार अगली किस्त का तोहफा दे सकती है। हालांकि, फाइनल डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कब तक आएगी 15वीं किस्त?
योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि नंवबर के पहले सप्ताह में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है। हालांकि किस्त की फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। यदि आप भी सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो pmkisan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं कि कहीं आपका नाम सूची से बाहर तो नहीं कर दिया गया, वही किस्त और ईकेवायसी संबंधित अपडेट भी चेक कर सकते है।
3 डॉक्यूमेंट्स अनिवार्य
15वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भू सत्यापन और आधार लिंक करवाना अनिवार्य है। अगर योजना से जुड़े किसान तय समय तक ई-केवाईसी, भू सत्यापन और आधार लिंक नहीं करवाते हैं तो किस्त अटक सकती है।वही भरे गए आवेदन फॉर्म को भी अच्छी तरह से चेक कर लें, ताकी कोई जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर में गलती न हो, अन्यथा आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
घट सकती है लाभार्थियों की संख्या
खबर है कि अगली किस्त को लेकर सरकार ने लाभार्थियों की सूची भी बनाकर तैयार कर ली है, जिसमें इस बार भी नियमों का पालन ना करने वाले लगभग ढाई करोड़ किसानों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अगली किस्त के दौरान लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी आ सकती है। भूलेखों के सत्यापन के दौरान हर किस्त से पहले बड़ी संख्या में लोगों का नाम लाभार्थी किस्त से बाहर निकाला गया है। वही ई-केवाईसी नहीं कराने से भी आप लाभार्थी लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। बता दे कि 14वीं किस्त का लाभ करीब 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था, तो वहीं माना जा रहा है कि 15वीं किस्त के लाभार्थी कम हो सकते हैं।
क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा योजना का लाभ?
पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में पति-पत्नी या पिता पुत्र या फिर परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को सम्मान निधि की राशि का लाभ मिल सकता है, क्या एक से अधिक सदस्य इसके लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना।
चुंकी सरकार के नियमों के मुताबिक PM KISAN योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है। वही अगर परिवार में पति-पत्नी या फिर पिता पुत्र या एक से ज्यादा सदस्यों को इस स्कीम का लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूल की जा सकती है, क्योंकि ऐसे लोग इस किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं हैं। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।
PM Kisan Helpline Number
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
कैसे करें eKYC?
- पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।
कैसे चेक करें ताजा स्टेटस
- सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वह होमपेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं।
- अब किसान Beneficiary List पर क्लिक करें।
- इसके बाद किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। अब Get Report पर क्लिक करें।
- इसके बाद लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।
- यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान
- योजना के पात्र नहीं है।अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

