PM Kisan : किसानों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, 13वीं किस्त पर आई नई अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 2000-2000?

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan 13th Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। 13वीं किस्त जनवरी तक जारी होने की संभावना है, ऐसे में अगर अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाने चाहते है तो जल्द ई केवायसी की प्रक्रिया और अपने आधार को बैंक से लिंक कर लें, अन्यथा किस्त पाने से वंचित रह सकते है। वही बिना ई-केवाईसी कराए किसी भी लाभार्थी किसान को योजना में 2 हजार रुपये की किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा राशन कार्ड-किसानों को राशन कार्ड की कॉपी भी जमा कराना जरूरी है,इसके लिए उन्हें राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी की पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करना होगी। जिन किसानों ने अभी-अभी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह भी ई-केवाईसी के साथ-साथ भूलेखों का सत्यापन जरूर करा लें। आप क्षेत्र के पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारियों से संपर्क करके इसको करवा सकते हैं।

योजना के नियम तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में आती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 13वीं किस्त अब तीन महीने यानि दिसंबर अंत से जनवरी तक किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

क्या है पीएम किसान योजना

  •  पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है। इसके तहत केन्द्र सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना देती है।
  • ये राशि हर चार महीने के अंतराल में दो -दो हजार रुपये करके तीन किस्तें में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। किसान अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपडेट भी चेक करते रहे।

हेल्पलाइन नंबर 

कोई दिक्कत आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। किसान आप हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 18001155266 या डारेक्ट हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें ताजा अपडेट

  1. सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें। अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  3. फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।

ऐसे करें E-KYC

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews