PM KISAN: करोड़ों किसानों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, इस दिन खाते में आएंगे 13वीं किस्त के 2000! इन्हें नहीं मिलेगा लाभ, ये है वजह

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Samman Nidhi Scheme 2023 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 11 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त जारी होने की संभावना है, चुंकी 24 फरवरी को योजना के 4 साल पूरे होने वाले है और इसी दिन भाजपा का किसान मोर्चा, लोकसभा चुनाव 2023-24 के लिए अपना अभियान शुरू करने जा रहा है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि 24 फरवरी को ही पीएम नरेन्द्र मोदी करोड़ों किसानों के खाते में एक क्लिक में 2000-2000 ट्रांसफर कर सकते है।

eKYC होना अनिवार्य

ध्यान रहे 13वीं किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी करवा लिया है, जिन्होंने यह प्रकिया पूरी नहीं की वे अगली किस्त से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में किसान जल्द से जल्द वेबसाइट या सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।वही पात्र लाभार्थ‍ियों का भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है, अन्यथा किस्त से वंचित रह सकते है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करते रहे ।

होली से पहले खाते में आएंगे 2000?

योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 25 फरवरी से पहले 13वीं किस्त के 2000-2000 किसानों के खाते में भेजे जा सकते है।हालांकि डेट को लेकर सरकार द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।वही जिन किसानों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, केवल उन्हीं किसानों के खाते में 2000 रुपए जारी किए जाएंगे, अन्य को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

सालाना मिलते है 6000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक बड़ी योजना है। इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

ऐसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प चुनें।
  • अब अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें। इसके बाद ‘डेटा प्राप्त करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    प्रोसेस पूरी करते ही आपके सामने किस्त का स्टेटस पता चल जाएगा।
  • अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे यस लिखा है तो आप समझ लीजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। वही अगर इनमें से किसी भी जगह नो लिखा है तो आपकी किस्त रुक सकती है।
  • योजना को लेकर कोई समस्या आने या 13वीं किस्त को लेकर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in या हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free)और 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews