PM Kisan: किसानों को जल्द मिलेगा होली का तोहफा, अगले हफ्ते जारी होगी 13वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000, योजना के 4 साल पूरे

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Samman Nidhi Scheme 2023 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को बड़ी खबर है। आज 24 फरवरी को पीएम किसान योजना को 4 साल पूरे हो गए है, लेकिन अगली किस्त के लिए किसानों को सोमवार तक का इंतजार करना होगा। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त के 2000 रुपए सोमवार 27 फरवरी को जारी करेंगे। कर्नाटक के बेलगावी में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी जानकारी  केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने दी है।

केन्द्रीय मंत्री ने किया ट्वीट

पहले खबर आ रही थी कि 24 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी 11 करोड़ किसानों के खाते में एक क्लिक में 2000-2000 ट्रांसफर करेंगे, क्योंकि चार साल पहले 2019 में पीएम किसान योजना को 24 फरवरी को ही लॉन्च किया गया था,लेकिन अब तारीख फाइनल हो गई है। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 13वीं किस्त करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।शिवमोग्गा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के दिग्गज नेता बी एस येदियुरप्पा का गढ़ रहा है और वे शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि उनके बड़े बेटे बी वाई राघवेंद्र शिवमोग्गा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

eKYC समेत ये दस्तावेज अनिवार्य

बता दे किप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसमें किसानों को 3 किस्तों में सालाना 6000 रुपए दिए जाते है। ध्यान रहे 13वीं किस्त का लाभ केवल उन किसानों को ही मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी के साथ भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करते रहे । योजना से संंबंधित कोई भी समस्या होने पर किसान ऑफिशियल ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 भी कॉल कर सकते हैं।

PM Kisan-लिस्ट में चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प चुनें।
  • अब अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें। इसके बाद ‘डेटा प्राप्त करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • प्रोसेस पूरी करते ही आपके सामने किस्त का स्टेटस पता चल जाएगा।
  • अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे YES लिखा है तो आप समझ लीजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • अगर इनमें से किसी भी जगह NO लिखा है तो आपकी किस्त रुक सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews